आज 29 मई

*मोदी जी के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश महामंत्री एम एल सी अनूप गुप्ता ने कानपुर उत्तर जिले की बैठक की।*

आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी एम एल सी अनूप गुप्ता ने प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के 30 मई के कानपुर आगमन को लेकर जिले के पदाधिकारियों मंडल प्रभारियों व मंडल अध्यक्षों की बैठक ली।

बैठक को संबोधित करते हुए अनूप गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं हुआ है उसके आयाम बदल गए है और ये तब तक चलता रहेगा जब तक देश से आतंकवाद समाप्त नहीं हो जाता और आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले समाप्त नहीं हो जाते ।मोदी जी के सशक्त नेतृत्व ने भारत ने एक तरफ तीन दिन में पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादियों को नेस्तनाबूद किया और दूसरी तरफ हमारा देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। हमारे आकाश और सुदर्शन 4 जैसे स्वदेशी हथियारों ने विश्व को हमारी सामरिक ताकत का एहसास कराया।आज मोदी जी भारत को विश्व के बड़े हथियार निर्यातक देशों की श्रेणी में खड़ा करना चाहते है।और धीरे धीरे स्वदेशी को अपना कर भारत को स्वाबलंबी बनाना चाहते है। श्री अनूप गुप्ता ने मंडल सा मोदी जी के कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों और संख्या की दृष्टि से प्रत्येक मंडल से वर्त निवेदन लिया उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हमको नए परिवारों नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना है।अगर हम एक बूथ से भी एक नया कार्यकता जोड़ लेते है तो कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध होती है।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा ऑपरेशन सिंदूर ने भारत का गौरव बढ़ाया है और हम सबको अपने नेता मोदी जीका पूरे जोर शोर से स्वागत करना चाहिए।

प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था व पेयजल व्यवस्था में लगाए गए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

बैठक में प्रमुख रूप से संतोष शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा अभिनव दीक्षित जितेंद्र विश्वकर्मा, आनंद मिश्रा प्रमोद विश्वकर्मा,जनमेजय सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा रंजीता पाठक,आशा पाल सरोज सिंह, आकाश शुक्ला, जगदीश तिवारी,रिचा सक्सेना, विनय पटेल सुनील जायसवाल धीरज बाल्मिकी,देवनाथ मिश्रा, चंद्र मनी चौबे,किरन तिवारी, गौरव पांडे अश्वनी गौतम,द्वारिका सिंह,जनक सिंह,योगेश पांडे,शुभम दीक्षित,भानु प्रताप सिंह,अजय राय,दीपक शुक्ला, रमाशंकर अग्रहरि, इंद्रजीत खन्ना, विजय पटेल,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *