ब्रेकिंग न्यूज कानपुर। वर्चस्व कायम करने के विवाद में पथराव और फायरिंग से दहशत

काकादेव थानाक्षेत्र के चंदेल चौराहे पर गुरुवार देर रात कुछ युवकाें का पथराव और फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हो गया। जिसमें वीरु गोस्वामी और कुशल श्रीवास्तव तमंचे से फायरिंग करते जबकि उनके कई साथी पथराव करते नजर आ रहे हैं। दोनों मिलकर काकादेव क्षेत्र में जुए और सट्टे का अवैध कारोबार करते हैं। पथराव और फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर एसीपी स्वरूप नगर आईपी सिंह के साथ ही सर्किल फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *