**दिनांक: 30 मई 2025**
**स्थान: कानपुर, उत्तर प्रदेश**
**प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच आगमन से पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने किया भव्य स्वागत**
कानपुर में आज एक ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मंच पर आगमन से पूर्व भव्य स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में श्री पाल ने “ऑपरेशन सिंदूर” की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह अभियान भारत के मान, सम्मान और स्वाभिमान को वैश्विक पटल पर और अधिक ऊँचाइयों पर ले गया है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन भारत की रक्षा और कूटनीतिक शक्ति का प्रतीक बन गया है।
श्री पाल ने स्मरण किया कि जब वर्ष 2014 में श्री नरेंद्र मोदी पहली बार कानपुर आए थे, तब भारत विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। आज, 11 वर्षों के भीतर उनके सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विश्व की **चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था** बन चुका है। उन्होंने यह उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की अभिव्यक्ति है।
श्री पाल ने प्रधानमंत्री का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने **अहिल्याबाई होलकर** जैसी वीरांगना और जनसेवा की प्रतिमूर्ति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इससे भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक मान्यता मिली है, जो देश के लिए अत्यंत गौरव की बात है।
आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कानपुर आगमन पर कानपुर में हुआ भव्य स्वागत
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ग्रामीण जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने मंच पर मोदी जी का स्वागत करते हुए लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का चित्र भेंट किया
2.40 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय हेलीपैड पर उतरते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता महामंत्री पूनम द्विवेदी पवन प्रताप सिंह सुनील तिवारी नरेंद्र तिवारी आनंद राजपाल अनूप अवस्थी दीप अवस्थी संजीव पाठक डॉ अनिल मिश्रा डॉ दिवाकर मिश्रा मुकुंद मिश्रा सहित 25 प्रमुख नेताओं ने अगवानी करते हुए स्वागत किया
मोदी जी के सभा स्थल पहुंचने पर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कमलावती सिंह देवेश कोरी दीपू पांडे दिनेश सुनील बजाज कौशल किशोर दीक्षित विनोद शुक्ला राधेश्याम पांडे रघुनंदन भदौरिया आदि ने स्वागत किया
इसी प्रकार एयरपोर्ट से लेकर मंच तक दर्जनों नेताओं ने आज मोदी जी का स्वागत किया
एयरपोर्ट आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी प्रेमलता कटियार बालचंद मिश्रा पूर्व विधायक राकेश सोनकर नीरज चतुर्वेदी सहित सहयोगी दलों लोकदल अपना दल निषाद पार्टी सुहेल देव राजभर पार्टी के नेताओं ने भी भेंट की
इसी प्रकार चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय हेलीपैड प्रस्थान पर आलोक शुक्ला आनंद मिश्रा प्रमोद बॉर्डर दिलीप गुप्ता प्रेमनाथ विश्नोई मयंक भट्ट महेंद्र विक्रम विजय रत्ना तोमर आदि ने स्वागत किया ।
