एमएलसी अरूण पाठक व नवीन पंडित को आर्य समाज ने किया सम्मानित

 

कानपुर।जिला आर्य प्रतिनिधि सभा कानपुर के तत्वाधान मे शनिवार को एमएलसी अरुण पाठक एवम नवीन पंडित नेता सदन,नगर निगम भाजपा पार्षद दल को मोमेंटो देकर आर्य समाज कानपुर के निरन्तर सहयोग के लिए सम्मानित किया गया गया। मन्त्रोचारण के साथ उत्तरी अंग वस्त्र पहना कर दोनों के लिए मंगल कामना की गई। इस मौके पर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की प्रधान चन्द्र कान्ता गेरा ने कहा कि प.दीनदयाल उपाध्याय के विचार कि जब तक हम समाज के अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति के आँसू नही पोछ लेते हम कभी तरक्की नही कर सकते इन्हीं दीनदयाल जी के विचारों से प्रेरणा लेकर एमएलसी अरूण पाठक व पार्षद नवीन पंडित हर उस दीन हीन,निराश्रित , दुःख व पीडा से ग्रसित व्यक्ति की समस्याओं को दूर करने के लिए तत्पर रहते हैं जो इनसे जूझ रहे हैं।दोनों ही हमारे कानपुर के गौरव है।हमे इनकी काबिलियत पर नाज है।कोई भी समस्याग्रस्त व्यक्ति इनसे निराश नही होता है।दिन रात लोगों की सेवा में दोनों तत्पर रहते हैं हमे आज इन्हें सम्मानित करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है।जनप्रतिनिधियों को इनकी कार्यप्रणाली से सीख लेनी चाहिए प्रधान चन्द्रकान्ता गेरा मन्त्री आनन्द जी आर्य कोषाध्यक्ष सुभाष आर्य स्वागताध्यक्ष अशोक आनंद प्रकाश वीर आर्य,शम्मी कपूर अनिल चोपडा राजेश श्रीवास्तव राजेश चोपडा आदि उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *