दिनांक 3 जून 2025

 

*समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की बृहद कार्यकर्ताओं की पीडीए पंचायत में बिजली की भीषण समस्या से शहर बेहाल*

 

*केस्को के पास फाल्ट ठीक करने के लिए ठेके पर भी कर्मचारी नहीं*

 

*जगह-जगह तार टूटे लघु उद्योगों के कामगारों का बिजली के अभाव में काम नहीं 9 जून को पीडीए पंचायत गोविंद नगर में*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर मंगलवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की पीडीए पंचायत सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में 3:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में आरंभ हुई।।

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बिजली समस्याओं की अनदेखी कर बिजली निजी कंपनियों को सौंप कर जनता पर बोझ लाद कर जनता को बर्बाद करने पर तुली है जिसके कारण आज पूरे महानगर में बिजली कटौती से पानी की आपूर्ति नहीं गर्मी में जनता बेहाल हो रही है लेकिन भाजपा बिजली समस्या पर ध्यान नही दे रही लघु उद्योगों में कामगारों को काम का अभाव के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सपा 9 जून को गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में सपा पीडीए की पंचायत बर्रा में होगी जिसमें भावी रणनीति तय करके आंदोलनात्मक कदम उठाने की तैयारी की जाएगी।।

 

 

बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महेन्द्र सिह बडे ठाकुर,डा.कमलेश यादव,आकाश यादव,दीपक खोटे,शादाब आलम,श्याम सिंह बबलू ,शिवकुमार बाल्मिक,मोनू विश्वकर्मा,जय यादव,अजय यादव,नौशाद खान आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *