*संकल्पित सेवा का एक वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित*

आज कानपुर

कानपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री रमेश अवस्थी के संकल्पित सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा, आप सभी के सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद के कारण मेरा यह एक वर्ष सेवा भाव से पूर्ण हुआ। जब मैंने सांसद पद की शपथ ली थी, तब यह भी संकल्प लिया था कि कानपुर की खोई हुई पहचान को पुनः स्थापित किया जाएगा। मैं विश्वास दिलाता हूं कि कार्यकर्ताओं के मान, सम्मान और स्वाभिमान को कभी भी कम नहीं होने दूंगा।

समारोह में पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी,पूर्व मंत्री बालचंद्र मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित,राधेश्याम पांडे,दिनेश राय,दीपू पांडे,विनोद शुक्ल,पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया सहित उत्तर व दक्षिण जिले के सभी मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार में प्रभावशाली नेता श्री पंकज सिंह ने कहा आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वैश्विक मंच पर आर्थिक दृष्टि से चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। हाल ही में संपन्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने यह दर्शा दिया कि भारत अब केवल आर्थिक शक्ति नहीं, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी विश्व में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। यह कार्यकर्ता ही हैं जो इस परिवर्तन के मूल आधार हैं।”

सांसद श्री रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद और नेतृत्व में कानपुर को विकास की प्राथमिकता सूची में स्थान मिला है। “मेरे एक वर्ष के कार्यकाल में कानपुर को हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाएं प्राप्त हुईं हैं जिसमें मेट्रो, एलिवेटेड ट्रैक, स्मार्ट सिटी परियोजनाएं और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाएं प्रमुख हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एक वर्ष की उपलब्धियों को साझा करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को यह भरोसा दिलाना था कि उनका योगदान ही हमारी प्रेरणा है और हम सब मिलकर कानपुर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कानपुर महानगर द्वारा आयोजित किया गया ।

सम्मान समारोह में पूर्व विधायक के के सचान आर पी कुशवाहा गणेश दीक्षित मोहित पांडे सुरेश अवस्थी रीता शास्त्री पूनम कपूर रंजीता पाठक अनीता त्रिपाठी सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने सांसद रमेश अवस्थी को एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी ।

कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ जिसमें नगर के नामचीन कवियों ने भाग लेकर सम्मान समारोह को देश भक्ति से ओतप्रोत कर दिया ।

अनूप अवस्थी ने बताया कि 51 भाजपा कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि पंकज सिंह एवं सांसद रमेश अवस्थी ने सम्मानित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *