*आज दिनांक 07.06.2025 को आर.आर.एस. सरसंघ चालक (प्रमुख) श्री मोहन भागवत जी* के मंगलम भवन पं० दीनदयाल उपाध्याय सनातम धर्म विद्यालय, थाना नवाबगंज में 03 दिवसीय कार्यक्रम के दृष्टिगत *पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रवण कुमार सिंह* महोदय द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया व निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,पार्किंग की सुविधा तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया व कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया ने व पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तत्पर रहने के आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल महोदय व सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज महोदय भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *