बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री के फ्राड चेलों की कल सुनवाई करेगा कानपुर कोर्ट

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री के मुख्य कथा संयोजक सुनील शुक्ला सहसंयोजक पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अवनीश दीक्षित व उनकी पत्नी प्रतिमा दीक्षित के मामले में कल अपर सिविल जज जू0डी0 तृतीय कानपुर नगर में अपराध संख्या 143 /21 की सुनवाई है।पुलिस द्वारा बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री के फ्राड कथा संचालकों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्म निर्भर भारत योजना में सेंध लगाकर ईपीएफ घोटाले करने के आरोप में पाँच हजार पन्नों की चार्जशीट लगाई गई है।संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि पीडितों की ओर पूरी तैयारी संगठन द्वारा कर ली गई है अवनीश दीक्षित की तरह सुनील शुक्ला की कुर्की की कार्रवाई कराने पर भी संगठन कार्यवाही कर रहा है पुलिस के चार्जशीट लगाते ही सुनील शुक्ला का कन्डीशनल स्टे समाप्त हो चुका है अब न्यायालय से पुनः फरार अभियुक्त सुनील शुक्ला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग कल न्यायालय से की जाऐगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *