कन्वेंशन सेंटर का नामकरण जनप्रिय लोकप्रिय पूर्व सांसद, व्यापारी हृदय सम्राट ब्रह्मलीन पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के नाम से किए जाने की मांग की

 

 

 

आज बुधवार 11 जून को स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा स्मृति समिति के सदस्यों ने मंडलायुक्त कानपुर से उनके कार्यालय में मिलकर एक ज्ञापन दिया,जिसमें कानपुर के चुन्नीगंज में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत कन्वेंशन सेंटर का नामकरण जनप्रिय लोकप्रिय पूर्व सांसद, व्यापारी हृदय सम्राट ब्रह्मलीन पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के नाम से किए जाने की मांग की!समिति सदस्यों ने कहा कि श्याम बिहारी जी कानपुर में पल बढ़कर व्यापारियों की लड़ाई कई बार राष्ट्रीय स्तर पर लड़ी है, वह भाजपा से चार बार सांसद एवं व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं! वह कानपुर के लोगों में रचे बसे हैं ,कानपुर व्यापारी उद्यमी एवं मजदूरों का शहर है इसलिए कन्वेंशन सेंटर का नामकरण ब्रह्मलीन श्याम बिहारी के नाम पर ही होना चाहिए!

जिस पर मंडलायुक्त ने समिति सदस्यों की बात को सुनकर यह आश्वासन दिया कि आपकी बात को प्रदेश शासन और जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकर तक आपकी मांग को रखा जाएगा!समिति के संयोजक मंडल ने बताया कि समिति इसी क्रम में शहर के सभी जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क कर उनका इस विषय पर समर्थन मांगेगी और समिति शहर के प्रमुख व्यापारी नेताओं/ उद्योगपतियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारीयो से भी संपर्क कर उन्हें इस अभियान में जोड़ेगी!आज प्रतिनिधि मंडल में रामदेव शुक्ला, सुनील बजाज,डॉक्टर शैलेंद्र दीक्षित, सुरेश गुप्ता खादी, कृपाशंकर त्रिवेदी ,संजय गुप्ता, सरदार नीतू सिंह, सत्य प्रकाश जायसवाल, आलोक मेहरोत्रा, सौरभ त्रिवेदी, गुलशन जायसवाल, आदि थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *