ज्येष्ठ माह के पूर्णिमा को संस्थाओं ने बांटा शीतल शरबत

 

 

 

कानपुर , आज ज्येष्ठ माह की दोपहरिया परेशान करने लगी है तापमान बढ़ते क्रम में है। गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही हैं इसी क्रम में आज ज्येष्ठ माह के अंतिम पूर्णिमा को सांवरिया सेठ की जयकार के साथ संस्थाओं ने बांटा शीतल शरबत नौबस्ता बाईपास शिवाजी पुलिया के बगल में आज वितरण हुआ शरबत संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने कहा जल ही जीवन है जल से बड़ा दान कुछ भी नहीं है ज्येष्ठ माह के अंतिम पूर्णिमा को आज सभी संस्थाओं ने मिलकर शरबत वितरण किया जो यह संस्थाएं मिल जुल कर कार्य कर रही हैं यह बहुत ही पुण्य का कार्य है ऐसी संस्थाओं को और प्रोत्साहन देने की जरूरत है हमारी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं मेरी जहां आवश्यकता हो मैं संस्था के लिए हर समय खड़ा खड़ा हुआ हूं। इसी प्रकार संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा ज्येष्ठ माह के अंतिम पूर्णिमा को शरबत वितरण का बीड़ा सभी सहयोगी संस्थाओं ने मिलकर कार्य चल रहा है उसके लिए बहुत-बहुत सभी को धन्यवाद देता हूं ऐसे ही सामाजिक कार्य करने की सभी को जरूरत है जहां कोई जरूरत पड़ती है उसके लिए मैं हमेशा सहयोगी संस्थाओं के साथ खड़ा हुआ हूं सहयोगी संस्थाएं इस प्रकार रही

9 जीवन प्रसार सेवा संस्थान (नशा मुक्ति केंद्र) ऑनलाइन न्यूज़ चैनल एसोसिएशन हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस (न्यूज़ चैनल)राष्ट्रीय स्वरूप (हिंदी समाचार पत्र) बावन अवतार टाइम्स (हिंदी समाचार पत्र )

यूपी वर्किंग जनरलिस्ट एसोसिएशन, जनहित दर्शन (हिंदी समाचार पत्र) सहयोग संस्थाओं ने जल ही जीवन पर शरबत वितरण किया। भारतीय ऋतु चक्र के हिसाब से जेठ से आषाढ़ यानी कि अप्रैल से जून का मौसम ग्रीष्म ऋतु का होता है जेठ आते ही गर्मी अपने शबाब पर होती है जेठ की दोपहरिया बहुत ज्यादा तपती है पानी बचाने का सबक भी यह मौसम देता है इस मास में जल के दान को पुण्य माना गया है बीमारी से बचने लिए इस मौसम में बाहर कम निकलने की हिदायत दी जाती है। पंडित दिनेश चंद्र शुक्ला, राजेश तिवारी, अंकुर गप्ता संपादक हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस , संजय सक्सेना वरिष्ठ पत्रकार,मदन त्रिपाठी, जय तिवारी, प्रदीप सचान, राजेंद्र भक्तानी, जितेंद्र गौतम, राजन सविता, अमित गुप्ता, संदीप कुमार,रमजान अली,अमरीश त्रिपाठी,जीतू पांडे,राजीव अवस्थी,आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *