
कानपुर 12 जून
सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण – भाजपा द्वारा भव्य अभियान का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक हुए सम्मिलित
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कानपुर महानगर भाजपा द्वारा आज विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक विशेष रूप से कानपुर पधारे।
दोपहर 2 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश ने ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि “सड़क से लेकर आसमान तक”, इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर हेल्थकेयर तक, मोदी सरकार की योजनाओं ने देश के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा की नीतियाँ “बेडरूम में बैठकर बनाई जाती हैं” और वह भाई-भतीजावाद से ग्रस्त पार्टी है, जबकि भाजपा राष्ट्र को सर्वोपरि मानती है। श्री पाठक ने सपा प्रमुख पर हमला करते हुए कहा कि “अखिलेश यादव को आइना नहीं, अपना चेहरा पोंछना चाहिए।” उन्होंने उन्हें सार्वजनिक बहस की चुनौती भी दी।
स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस और एचडी की सीटों में तीन गुना वृद्धि की गई है। उन्होंने पिछली सरकार पर आरोप लगाया कि उनके समय में अस्पतालों की स्थिति बेहद खराब थी और गुंडों का बोलबाला था।
प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित शिवराम सिंह उपेंद्र पासवान विधायक महेश त्रिवेदी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे ।
इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, सांसद रमेश अवस्थी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, महापौर प्रमिला पांडे, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सुरेंद्र मैथानी निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे दिनेश राय वेणु रंजन भदौरिया,सुरेश अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया। प्रदर्शनी का संयोजन रोहित साहू,सीमा एम बी ए,सुनीता गौड़ विधि राजपाल, जीतू कश्यप यश वर्मा यश जायसवाल पूनम कंवर राधा सैनी सहित मॉनिटरिंग टीम के सभी सदस्यों ने किया।
दोपहर 3 बजे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ गीत से हुई। सांसदगण एवं अन्य गणमान्य वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किए ही जा रहे थे कि उसी समय मंच पर सूचना प्राप्त हुई कि अहमदाबाद में इंडियन एयरलाइंस का एक विमान क्रैश हो गया है। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया कि विमान में सवार सभी भारतीय एवं विदेशी नागरिकों की मृत्यु हुई है, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी भी सवार बताए जा रहे हैं।
यह दुखद समाचार सुनते ही सभागार में शोक की लहर दौड़ गई। उप मुख्यमंत्री ने मंच से ही कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की और सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने औपचारिक रूप से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जितेंद्र विश्वकर्मा,विनय पटेल, रिचा सक्सेना,प्रमोद विश्वकर्मा,दिवाकर मिश्रा, शिवांग मिश्रा अभिनव दीक्षित, पार्षद पवन गुप्ता,अश्वनी गौतम,, आशा पाल रंजीता पाठक संतोष शुक्ला अवधेश सोनकर जनमेजय सिंह अनुपम मिश्रा आकाश शुक्ला सुनील जायसवाल सत्यम गुप्ता पूर्व पार्षद रीता पासवान,सहित जिले के समस्त पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,व मंडल प्रभारी व नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
