कानपुर

 

छह किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से लाकर करते थे नशे का कारोबार

 

कानपुर। रेलबाजार थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो शातिर चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से छह किलो चरस बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम बालक और राम विनय के रूप में हुई है। इनके साथ एक अन्य व्यक्ति हरिओम को भी हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चरस नेपाल से तस्करी कर कानपुर लाते थे, और फिर उसे छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर शहर के युवाओं को बेचते थे, जिससे उन्हें नशे की लत लगाई जाती थी।

 

रेलबाजार थाना प्रभारी के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही, इस तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क और स्रोतों की भी गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *