दिनांक 13 जून 2025

 

*अहमदाबाद से लंदन के लिए जा रहे जहाज के आकस्मिक गिरने से 265 यात्रियों की मृत्यु से सपा हाल में शोक सभा*

 

*जनवरी सन 2022 में निजीकरण होने के बाद अव्यवस्था पर ध्यान नहीं रहा*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर शुक्रवार अहमदाबाद से लंदन के लिए एयर इंडिया का जहाज आकस्मिक उड़ान भरते ही गिर जाने पर 265 यात्रियों की मृत्यु से सपा में शोक की लहर से सभी कार्यकर्ता द्रवित होकर आज दिन में 5:00 बजे नवीन मार्केट में सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में शोकसभा हुई जिसमें सभी कार्यकर्ता खड़े होकर 2 मिनट मौन रहकर शोक व्यक्त कर पीड़ित परिवारो को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि जनवरी 2022 में एयर इंडिया का निजीकरण हो जाने के बाद अव्यवस्था की शिकायतें आती रही इस पर भी मंथन करना होगा।।

 

शोक सभा मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महेन्द्र सिह बडे ठाकुर,विनय गुप्ता,रोहित सिंह आदि शामिल रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *