स्लग_पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र ,18 बसों में लखनऊ रवाना हुए अभ्यर्थी, एसपी ने किया सुरक्षा का इंतजाम

 

 

कानपुर देहात । पुलिस आरक्षी भर्ती 2023 के चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने लखनऊ रवाना हुए। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र ने अभ्यर्थियों को 18 बसों में रवाना किया। इनमें कानपुर देहात के चयनित पुरुष और महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

 

एसपी ने यात्रा से पहले सभी को जरूरी दिशा-निर्देश उन्होंने यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया। गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों को पानी और ग्लूकोन-डी रखने की सलाह दी गई। हर बस में फर्स्ट एड किट की व्यवस्था की गई है।

 

ललितपुर से आए अभ्यर्थियों की 10 बसें भी कानपुर देहात पुलिस लाइन में रात्रि विश्राम के बाद लखनऊ के लिए रवाना हुईं। सुरक्षा के लिए हर बस में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को समय पर और सुरक्षित तरीके से लखनऊ पहुंचाया जाए। उन्होंने खुद हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया और सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *