कानपुर मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से श्री हंस मंदिर आश्रम में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया योग शिविर का शुभारंभ माननीय प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी एवं श्री हंस मंदिर प्रभारी साध्वी चंदन बाई जी, साध्वी सुविद्या बाई जी, साध्वी दुर्गा बाई द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया l योग प्रशिक्षक योगाचार्य शैलेंद्र पाल ने आश्रम परिसर में उपस्थित लोगों को योगिक सूक्ष्म क्रियाएं एवं ताड़ासन, कोणासन अर्ध चक्रासन, भद्रासन , भुजंगासन पवनमुक्तासन, उत्तानपादासन, एवं कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया l योगाचार्य जी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की योग जीवन के रहस्य को जानने का विज्ञान है जो शरीर आत्मा और मन के स्तर पर समरस रूप में जीवन जीने की कला है योगासन इसका बाहरी व स्थूल रूप है योग करने से हमारा शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक व चारित्रिक विकास होता है योग शिविर में लगभग 200 लोगों ने भाग लिया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दक्षिण श्री शिवराम सिंह भारतीय जनता पार्टी,योग प्रशिक्षक ग्रीस सिंगारी, योग प्रशिक्षक पूजा वर्मा, योगाचार्य अमित यादव, शैलेंद्र सेंगर, कुंवर पाल, रामपाल यादव, राजेंद्र वर्मा, करन कठेरिया, मिथिलेश सोनी, संजना वर्मा, आदि लोगों का विशेष योगदान रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *