15 जून,कानपुर

*मंडल गठन में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित – क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल*

 

*कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में मंडल गठन की प्रक्रिया हुई प्रारंभ*

भारतीय जनता पार्टी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने आज क्षेत्रीय मुख्यालय में आयोजित बैठक में 17 जिलों के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जिला प्रवासियों को संबोधित करते हुए मंडल गठन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मंडल गठन में सामान्य, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, महिला एवं अन्य सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने जानकारी दी कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में कुल 254 मंडल हैं, जिनमें से 200 मंडलों की सूची का आज अनुमोदन किया गया है। यह सूची संबंधित जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं जिला प्रवासियों द्वारा प्रस्तुत की गई थी।

मंडल कमेटी का ढांचा

प्रत्येक मंडल में 60 कार्यकर्ताओं की एक मंडल कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें *निम्नानुसार पदाधिकारी शामिल होंगे:*

16 पदाधिकारी, जिनमें मंडल अध्यक्ष के अतिक्त 6 उपाध्यक्ष 2 महामंत्री 6 मंत्री 1 कोषाध्यक्ष

यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर शक्ति केंद्र से कम से कम एक पदाधिकारी मंडल कमेटी में प्रतिनिधित्व करे। श्री पाल ने यह भी निर्देशित किया कि मंडल स्तर के पदाधिकारी न्यूनतम इंटरमीडिएट (12वीं) पास हों।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्षद का चुनाव लड़ चुके कार्यकर्ताओं को भी उचित स्थान दिया जाए और कम से कम 40% नए कार्यकर्ताओं को मंडल कमेटियों में शामिल किया जाए, ताकि संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो सके।

*2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का आधार*

श्री पाल ने स्पष्ट किया कि यह मंडल कमेटियां वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ध्वजवाहक होंगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे संगठन के इस नवाचार को धरातल पर उतारने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

यह मंडल गठन पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि आज मंडल गठन के प्रदेश नेतृत्व के मानकों निर्देश सभी मंडलों में लागू होगा

2 से 3 दिन में मंडल गठन की घोषणा की जाएगी ।

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू पूनम द्विवेदी शिव महेश दुबे आनंद सिंह अशोक राजपूत अनिल यादव सुनील तिवारी देवेंद्र देव गुप्ता राधेश्याम पांडे उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित शिवराम सिंह उपेंद्र पासवान रेणुका सचान अन्नू गुप्ता मुखलाल पाल उर्विजा दीक्षित सर्वेश कठेरिया सहित सभी जिला अध्यक्ष प्रभारी प्रवासी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *