18 जून 2025 कानपुर नगर।

 

जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में निराश्रित/बेसहारा गोवंश संरक्षण हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विकास खंडों में गोवंश आश्रय स्थलों की स्थिति, निर्माणाधीन आश्रय केंद्रों की प्रगति, तथा गोवंश संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए :

 

1. गोशालाओं में बुनियादी सुविधाएँ

भूसा, पेयजल, छाया, बिजली आदि आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

 

 

2.

 

नारामऊ, बिल्हौर और जमालपुर (ककवन) में निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केंद्रों के कार्यों की समीक्षा। के दौरान

 

कार्यदाई संस्था के भुगतान में कटौती कर निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कटौती के बाद कराए जाने वाले निर्माण की जांच

लोक निर्माण विभाग से कराए जाने के निर्देश दिए ।

 

 

 

3.

 

 

 

खंड विकास अधिकारी व सहायक पशु चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दो-दो गौशालाओं का निरीक्षण कर भूसा एवं साइलेज के टेंडरों की प्रक्रिया पूर्ण कर जांच

गुणवत्ता रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

 

 

 

4. समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शनिवार तक 100 कुंटल भूसा दान में प्राप्त करने का लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करे ।

 

 

5. सभी खण्ड विकास अधिकारी कैटल कैचल सक्रियता का प्रमाणन

दे की उनके कैटल कैचल यूनिट्स पूर्ण रूप से क्रियाशील हैं।

 

 

6. गोवंश संरक्षण लक्ष्य

 

प्रत्येक खण्ड विकास अधिकारी द्वारा एक सप्ताह में कम से कम 10 गोवंशों को संरक्षित करना सुनिश्चित करें।

 

30 जून तक 100 गोवंशों को कुपोषित परिवारों को सुपुर्द किया जाए (पोषण मिश्रण कार्यक्रम के तहत)।

 

 

 

7. चारागाह विकास कार्य

 

15 जुलाई तक प्रत्येक गौशाला के पास चारागाह विकसित किया जाए।

 

डीसी मनरेगा एवं जिला विकास अधिकारी जनपद के 5 ब्लॉकों में विकसित चारागाहों का निरीक्षण कर आगामी बैठक में प्रस्तुति दें।

 

 

 

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *