कानपुर
पोर्न वीडियो देखने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल के जरिए चिन्हित किए गए हॉटस्पॉट से चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गुजैनी, बर्रा, किदवई नगर व नौबस्ता क्षेत्र के लोगों को बनाया जा रहा था निशाना। आरोपी खुद को Airtel POS एजेंट बताकर जाली सिम और फिनो बैंक के फर्जी म्यूल खाते खोलकर करते थे ठगी। गृह मंत्रालय के निर्देश पर 14C के प्रतिबिंब पोर्टल से मिली तकनीकी मदद से गिरोह का हुआ भंडाफोड़।
अभियुक्तों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में बीएनएस की धारा 318(4)/338/339/3(5), IT एक्ट की धारा 66D व दूरसंचार अधिनियम की धारा 42 में केस दर्ज। आज 26 जून को टीम ने लोकेशन ट्रेस कर की गिरफ्तारी। पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई
