*पीस कमेटी की मीटिंग*

 

आज दिनांक 26.06.2025 को *पुलिस उपायुक्त दक्षिण महोदय दीपेंद्र नाथ चौधरी* की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना नौबस्ता में पीस कमेटी की मीटिंग की गई। मीटिंग में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि साथ ही ताजिया रखने वाले, जुलूसों के आयोजकों ने प्रतिभाग किया ।

 

गोष्ठी में मोहर्रम के सभी जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में वार्ता करते हुए जुलूस आयोजको से बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपील की गई। साथ ही मौजूद पुलिस कर्मियों से त्योहारों में आराजकता फैलाने वाले असमाजिक तत्वों की पहचान करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने / कराने हेतु सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये । मीटिंग में एडीसीपी दक्षिण, एसीपी नौबस्ता, एसएचओ नौबस्ता व सम्बंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *