भारतीय जनता पार्टी – महिला मोर्चा, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र
दिनांक: 27 जून 2025
*28 जून को महिला मोर्चा आयोजित करेगा महिला मॉक पार्लियामेंट –* *आपातकाल पर होगी चर्चा*
भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की महिला मोर्चा इकाई द्वारा 28 जून 2025 को कानपुर यूनिवर्सिटी सभागार में महिला मॉक पार्लियामेंट का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतंत्र की गरिमा और आपातकाल जैसे ऐतिहासिक विषयों पर सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम स्वरूप देने के लिए महिला मोर्चा की बैठक 27 जून की देर शाम यूनिवर्सिटी परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें आयोजन की सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
कार्यक्रम का विवरण: समय: प्रातः 11:00 बजे से कानपुर यूनिवर्सिटी सभागार
प्रथम सत्र का शुभारंभ – राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा द्वारा किया जाएगा।
द्वितीय सत्र का शुभारंभ – भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल करेंगे।
विशिष्ट अतिथि:
उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी एवं श्रीमती प्रतिभा शुक्ला
सांसद श्री रमेश अवस्थी
जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण
महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनीता गुप्ता
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रीता शास्त्री
श्रीमती विजया तिवारी
दो दर्जन से अधिक महिला विधायक एवं भाजपा पदाधिकारीगण
मुख्य विषय: आपातकाल का काला अध्याय एवं लोकतंत्र पर आघात – इस विषय पर पक्ष-विपक्ष की शैली में मॉक पार्लियामेंट का आयोजन होगा, जिसमें महिला प्रतिनिधि अपनी भूमिका निभाएंगी।
प्रस्तावना – क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल द्वारा दी जाएगी।
मुख्य अतिथि का उद्बोधन – राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा करेंगी।
आभार प्रदर्शन – महिला मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती पुष्पा तिवारी द्वारा किया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा का यह अभिनव प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने, राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने और संसदीय मर्यादाओं को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उक्त जानकारी भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी
