दिनांक 28 जून 2025 को एनसीसी कैडेट्स एवं कानपुर ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त प्रयास से PAC मोड़ बाइपास पर एक यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

 

अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाना तथा सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व को समझाना था।

अभियान के दौरान एनसीसी कैडेट्स और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी

 

*वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य*

 

चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें।

मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें, यह दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन सकता है।

सड़क संकेतों और ट्रैफिक लाइट्स का पालन करें।

नाबालिगों को वाहन न चलाने दें और तेज़ गति से वाहन चलाने से बचें।

कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जान की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर विषय है।

इस अभियान में एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय भूमिका और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहा। सभी प्रतिभागियों ने जनहित में पूरी निष्ठा से अपने दायित्व निभाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *