दिनांक 28/29.06.2025 को कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना प्राप्त हुई। एक पक्ष द्वारा रथ यात्रा निकाली जा रही थी, जबकि दूसरा पक्ष—जिसमें आकाश एवं रजत गुप्ता शामिल हैं—द्वारा स्वागत हेतु एक स्टाल लगाया गया था। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में कुछ लोगों को चोटें आई हैं।
पुलिस द्वारा मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। साथ ही, पुलिस बल की सहायता से रथ यात्रा को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाया गया। वर्तमान में मौके की स्थिति पूर्णतः सामान्य है, रथ यात्रा पूर्णतः शांति पूर्व तरीके से अपने गंतव्य की तरफ़ बढ़ रही है।
कुछ व्यक्तियों द्वारा इस घटना को राजनीतिक बताया गया जो की अब तक की जाँच में ग़लत पाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
