कानपुर
कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन डीसीपी,एसीपी के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के चलते बर्रा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने क्षेत्र में अपराध का ग्राफ का ख़त्मा करने के चलते थाना,चौकी पुलिस टीम के सहयोग से मोबाइल व चैन स्नैचिंग घटनाओं के मद्देनज़र चेकिंग अभियान चलाया जा रहा गया।साउथ जोन की बर्रा थाना पुलिस को उक्त शातिर चोरो की गुप्त सूत्रो से सूचना मिलने के चलते पुलिस द्वारा चेकिंग लगाकर घेराबंदी कर दो संदिग्ध बाइक सवारों ने रोकना चाहा तो उक्त शातिरो ने पुलिस पर फायरिंग की पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही करने में दोनों शातिर चोरों धर्मवीर उर्फ राज व ध्रुव उर्फ प्रहलाद के पैर में गोली लगने के चलते धर दबोचा गया.! पूछ ताछ में दोनों के विरुद्ध लूट, चोरी व गैंगस्टर एक्ट के दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं।शातिर चोरों ने साउथ जोन के कई थाना क्षेत्र में बर्रा, नौबस्ता, चकेरी आदि क्षेत्रों में कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पूछताछ में ज्वेलर्स और मोबाइल रिसेल नेटवर्क की जानकारी भी दी गई है.।
