कानपुर
बिहार प्रदेश में भाजपा नेता द्वारा किए गए कृत्य के खिलाफ आज शहर कांग्रेस कमेटी के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अपना ज्ञापन देते हुए उक्त कृत्य के आरोपी भाजपा नेता रतन रंजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कार्यवाही की मांग की है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि बिहार प्रदेश में कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को माहवारी के दौरान सावधानी बरतनी के उद्देश्य की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें महिला कार्यकर्ताओं द्वारा सभी महिलाओं को सैनिटरी पैड दिया जा रहा था। परंतु भाजपा नेता रतन रंजन द्वारा एक छोटी सी वीडियो बनाकर उसमें सेनेटरी पैड के पैकेट से पैड निकालना और उसमें राहुल गांधी की फोटो लगाए जाने को प्रदर्शित किया गया है।यह कृत्य काफी अशुभनीय है इसको लेकर कांग्रेस जनों में काफी आक्रोश व्याप्त है।कांग्रेस शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा नेता द्वारा जो कार्य किया गया है वह निंदनीय है और इसके खिलाफ प्रदेश सरकार कार्यवाही करें तथा भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेजना भेजें। जिला प्रशासन ने ज्ञापन लेने के साथ ही कांग्रेसियों को इस ज्ञापन को विहार सरकार के पास भेजने का आश्वासन दिया है
