आज दिनांक 17 जुलाई को स्वर्गीय वी एन सिंह ( ठाकुर साहब ) जी के जन्मतिथि के पुनीत अवसर पर पुलिस चिकित्सालय कानपुर नगर मे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर के पदाधिकारिओ के द्वारा पुष्प अर्पित करने के पश्चात लंबी अवधि से लंबित राज्य कर्मचारियों की समस्या एवं मांगो से संबंधित मांग पत्र माननीय जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया
1 = पुरानी पेंशन वहाली
2= कैडर रिव्यू
3 = राज्य सरकार द्वारा समाप्त किए गए भत्तो की बहाली
4= संविदा कर्मियों को परमानेंट किया जाये
और भी अन्य मांगों को भी रखा गया जिसमे मुख्य रूप से महेंद्र प्रताप जिला मंत्री, अनिल कुमार जिला अध्यक्ष सुरेश चंद वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष डी पी आर ए एवं संजय भदौरिया मण्डल अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे!
