दिनांक 17 जुलाई 2025
*समाजवादी पार्टी पीडीए अभियान कानपुर महानगर के दीपक खोटे तथा बड़े ठाकुर संयोजक घोषित*
*400 मतदान केद्रों पर पीडीए पंचायत होगी*
*स्वर्गीय प्यारेलाल गुप्त ने डॉक्टर लोहिया को अपना आदर्श मानकर राजनीतिक अभियान शुरू किया*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर गुरुवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने सपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्याम लाल पाल जी के निदेशानुसार कानपुर महानगर में पीडीए अभियान का संयोजक श्री दीपक खोटे तथा श्री महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर को घोषित किया है
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव मिन्टू ने किया
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि दीपक खोटे तथा महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर दोनों संयोजक कानपुर महानगर के 400 मतदान केद्रों के परिवारों के बीच पीडीए पंचायत करेंगे जिसमें संविधान और सपा की नीतियों तथा सिद्धांतों को तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों से भी अवगत करायेगे
समाजवादी नेता स्व प्यारे लाल गुप्ता जी की 83वी जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय मे विचार गोष्टी कर मनाई गई
विचार गोष्ठी में सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के के शुक्ला संजय सिंह बंटी सेंगर शैलेंद्र यादव मिन्टू नितेंद्र यादव आदि नेताओं ने सर्वप्रथम स्वर्गीय प्यारेलाल गुप्त के चित्र पर माल्या अर्पण कर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि स्वर्गीय प्यारे लाल गुप्ता सपा के समर्पित नेता थे उनकी रग रग में समाजवाद रचा एवं बसा था उन्होंने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को अपना आदर्श एवं राजनीतिक गुरु मानकर अपना राजनीतिक अभियान शुरू किया था उन्होंने अपना सारा जीवन डॉक्टर लोहिया एवं समाजवादी पार्टी के सिद्धांतों को जन जनतक पहुंचाने के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया वह समाज में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया एवं समाजवाद को पहुंचाने के लिए समाजवादी अध्यापक की भूमिका निभाते थे वह समाजवादी व डॉक्टर लोहिया की नीतियों कैसे समज में कैसे पहुंचे इसके लिए हमेशा चिंतित रहते थे।।
अतं मे सलाम इदरीसी को गोविंद नगर विधान सभा का महासचिव मनोनीत किया व कांग्रेस से आये गुड्डू यादव को समाजवादी पार्टी मे शामिल किया गया।।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.नीतेंद्र यादव,हेमंत गुप्ता,नंदलाल जयसवाल,अम्बर त्रिवेदी,आनंद शुक्ल,रजत मिश्रा,मुमताज मंसूरी,आकाश यादव,दीपक खोटे,शादाब आलम,शिवकुमार बाल्मिक,नवीन दिक्षित,अनुज निगम आदि लोग मौजूद रहे।।
