पर्यावरण, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक समरसता पर केंद्रित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

 

 

 

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, कानपुर प्रांत की बैठक में पर्यावरण, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक समरसता पर केंद्रित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, कानपुर प्रांत की एक महत्वपूर्ण बैठक आज चमनगंज स्थित कार्यालय में प्रांत संयोजक अशफ़ाक सिद्दीकी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की औपचारिक अध्यक्षता सबीहा खान ने की।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।प्रमुख निर्णय इस प्रकार रहे:

पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत “माँ के नाम एक पेड़” अभियान के तहत पार्कों और कब्रिस्तानों में वृक्षारोपण किया जाएगा, जिससे न केवल पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकेगा, बल्कि मातृ सम्मान को भी एक नई दिशा मिलेगी।रक्षाबंधन के अवसर पर भाईचारे और एकता को बढ़ावा देने हेतु विशेष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बहनें देश की रक्षा के लिए समाज को जागरूक करने का संदेश देंगी।स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

आगामी 27 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। मंच के कार्यकर्ता अधिक संख्या में दिल्ली पहुँचकर प्रांत का प्रतिनिधित्व करेंगे।बैठक में विशेष रूप से उपस्थित महताब आलम, सईद आलम, वासिफ, एडवोकेट शोएब अहमद, एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ता।

सभी सदस्यों ने कार्यक्रमों की सफलता हेतु सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *