कानपुर

 

सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ था। शिव भक्तों ने बाबा शिव की पूजा अर्चना कर उनसे अपने मोक्ष की जहां कामना की वही आम जनमानस के लिए भी आशीर्वाद मांगा। आज सुबह से ही शिवालियों में बम बम भोले,हर हर भोले की गूंज सुनाई दे रही थी।शहर के प्रमुख आनंदेश्वर मंदिर,जागेश्वर मंदिर,बन खंडेश्वर मंदिर,खेरेपति मंदिर समेत कई मंदिरों में भक्तों का ताता लगा रहा।सावन के तीसरे सोमवार को जिला प्रशासन का पुलिस प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की थी। वाहनों का डायवर्सन और पार्किंग स्थल की व्यवस्था करने के साथ ही मंदिरों के बाहर लगी भक्तो की लंबी-लंबी लाइन पर जगह जगह पुलिस प्रशासन की पुलिस के जवानों के साथ ही वैलेंट्रीयरो की तैनाती की थी। इन लाइनों पर नजर रखने के सी सी टी वी के साथ ही खुफिया एजेंसियों की भी व्यवस्था की गई थी। आनंदेश्वर मंदिर में भक्तों के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। इधर सावन के माह में गंगा में पानी में भक्तों के डूबने के खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन में घाटों पर भी पुलिस की तैनाती की थी और किसी को भी किनारे की ओर जाने नहीं दिया जा रहा था शिवालियों के बाहर लगे भक्तों की लाइंस में जय बम भोले ,हर हर बम बम की के नारे सुनाई दे रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *