कानपुर ब्रेकिंग

 

गंगा में छलांग लगाने गया युवक को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने दी नई जिंदगी

 

यातायात पुलिस कर्मियों यातायात उपनिरीक्षक श्री विजय नारायण सिंह हेड कांस्टेबल श्री राजकुमार शर्मा जी की युवक को गंगा जी में छलांग लगाने से रोकने की फुर्ती देखकर आने जाने वाले राहगीरों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की प्रशंसा करते हुए सराहना किया।आपको बता दें बीती रात लगभग 8:00 बजे नया गंगापुर पर यातायात पुलिस उप निरीक्षक विजय नारायण सिंह हेड कांस्टेबल राजकुमार शर्मा जी की ड्यूटी लगी हुई थी इस समय कुणाल नमक युवक जो की माल रोड पर रहता है अचानक नया गंगा पुल पर पहुंचा और गंगा जी में छलांग लगाने की कोशिश किया परंतु यातायात पुलिस कर्मियों ने चुस्ती फुर्ती दिखाते हुए उसे व्यक्ति को पकड़ लिया जिससे उसकी जान बच गई यातायात पुलिस कर्मियों ने उसे व्यक्ति को समझा बुझाकर गंगा घाट पुलिस चौकी के सुप्रद कर दिया।यातायात पुलिस कर्मियों यातायात उपनिरीक्षक श्री विजय नारायण सिंह हेड कांस्टेबल राजकुमार शर्मा की आने जाने वाली राहगीरों ने प्रशंसा करते करती नजर आ रहे थे।हेड कांस्टेबल राजकुमार शर्मा ने पूर्व में भी कई मामले में पूरा योगदान दे चुके हैं यहां तक की सड़क एक्सीडेंट में चोटिल लोगों को खुद अपनी तनख्वाह के पैसे से दवाई इलाज तक कर चुके हैं उनके अच्छे कारनामों को देखकर हर कोई शहर का आम जनता हेड कांस्टेबल के अच्छे कामों को लेकर प्रशंसा करती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *