प्रबुद्ध जन सम्मेलन के सफल आयोजन के अवसर में सम्मान समारोह।
कानपुर, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में दिनांक 21 जून 2025 दिन शनिवार को लाजपत भवन मोती झील कानपुर नगर में अस्तित्व बचाओ भाईचारा बढ़ाओ प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन हुआ था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मी संस्थापक एवं लोकप्रिय नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एमएलसी एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ सम्मिलित हुए थे।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिन सहयोग कर्ताओं ने तन मन धन से सहयोग करके कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया था उनके सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन आज दिनांक 27 जुलाई 2025 दिन रविवार को कानपुर बर्रा स्थित निरंजन बैंक्विट हॉल में सिद्धार्थ शर्मा विश्वकर्मा महानगर अध्यक्ष आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)कानपुर नगर के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें निम्नलिखित लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं पार्टी का पटका पहनकर सम्मानित किया गया रविन्द्र सिंह पाल प्रदेश सचिव,प्रदीप निगम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,मो. जावेद वारसी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कानपुर मंडल प्रभारी भाईचारा कमेटी भीम आर्मी,ओ. पी. गौतम (जिला संयोजक, भीम आर्मी राम गोपाल गौंड पूर्व जिला संयोजक लाल मुहम्मद जी : कार्यकर्ता,कुलदीप सिंह पाल कार्यकर्ता,देवेन्द्र सिंहकार्यकर्ता,संजीव सिंह , फरुक्खाबाद जिलाध्यक्ष,डॉ. अजीत सचान कार्यकर्ता,अमन जाटव एवं अभी गौतम जिला संयोजक एवं कानपुर नगर की कमेटी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उपरोक्त सभी सहयोग कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम गोपाल बाबु,प्रदेश संगठन मंत्री एवं मुख्य मंडल प्रभारी, कानपुर मंडल
विशिष्ठ अतिथि फौजी रविन्द्र सिंह पाल (प्रदेश सचिव),एड. प्रदीप निगम,जावेद वारसी छविराम जाटव द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं पार्टी में नए लोगों का पटका पहना कर स्वागत किया।इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी एड. अनूप सचान, रूपा गौतमी,राज कुमार आदि सम्मानित शुभचिंतक उपस्थित रहे।कार्यक्रम आयोजक सिद्धार्थ शर्मा (विश्वकर्मा),महानगर अध्यक्ष,आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने मुख्य अतिथि,विशिष्ठ अतिथि एवं कार्यक्रम में आए सभी सम्मानित शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
