कानपुर

 

आज दिनांक 04 अगस्त 2025 को थाना अरौल क्षेत्रान्तर्गत दुर्गा ढाबा के पास, कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर एक दुःखद सड़क दुर्घटना हुई है। ट्रक संख्या UP78CT7506 द्वारा तीन कांवरियों को टक्कर मार दी गई, जिनमें से एक – विपिन कुमार यादव की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। अन्य दो घायल कांवरियों को प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों – सीएचसी कन्नौज एवं सीएचसी बिल्हौर – भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भिजवाया गया और मार्ग को शीघ्रता से खाली कराकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया गया। दुर्घटना में संलिप्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *