तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री उ.प्र.एवं वर्तमान माननीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री,भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद जी द्वारा विश्वकर्मा श्रम सेतु (दादा नगर समानांतर पुल) के निर्माण कार्य को, विधायक सुरेंद्र मैथानी जी के,उक्त पुल हेतु निवेदन को स्वीकार करते हुए, विभागीय कागजी कार्रवाई अभिलंब पूर्ण कराने उपरांत, दादा नगर चौराहे पर एक सभा का आयोजन करके, पुल के निर्माण कार्य को शुरू कराकर, समय से पूर्ण कराया।जिस पर, आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने दिल्ली जाकर मा.मंत्री जी का जनता की तरफ से आभार और धन्यवाद व्यक्त करके,उनका मुंह मीठा कराया।
विधायक जी ने माननीय मंत्री जी से कहा कि, इस “विश्वकर्मा श्रम सेतु” (दादा नगर समानांतर पुल) के लिए मेरा आग्रह स्वीकार करने के लिए,मैं आपका स्वागत करता हूं।आपने इसके, विभागीय पेंच को निकाल कर,इसकी टेंडर प्रक्रिया को अभिलंब पूर्ण करा कर,फिर इसका शिलान्यास पूजन, सितम्बर 2023 में कराया। और कार्यक्रम स्थल पर ही सार्वजनिक रूप से मंच से घोषणा करते हुए आपने ठेकेदार कंपनी को पूर्व में ही हिदायत दे दी थी कि, 02 वर्ष के अंदर ही यह पुल बंन करके पूर्ण हो जाना चाहिए।अन्यथा कंपनी और संबंधित विभागीय लोगों पर आवश्यक कार्रवाई होगी। जिसका परिणाम हुआ कि, आप द्वारा दिए गए कार्य पूर्ण की,समय अवधि से, दो महीने पूर्व ही, यह पुल बनकर तैयार हो गया।
विधायक जी ने मंत्री जी से कहा कि अभी उक्त पुल को जनता को ट्रायल के लिए सौंपा है।अब इसका विधिवत्त उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से कराने हेतु आग्रह किया है। इस संबंध में मैं मुख्यमंत्री जी को पत्र दे दिया है आपको भी आमंत्रित कर रहा हूं।मैं चाहता हूं कि उक्त अवसर पर आप भी उपस्थित रहे, तो हम सब का सम्मान बढ़ेगा और हमें आपका स्वागत करने का अवसर भी मिल जाएगा। मेरी गोविंद नगर विधानसभा की जनता जनार्दन एवं कानपुर उत्तर और कानपुर दक्षिण के लोग, उक्त पुल के निर्माण हो जाने पर, सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए आपको बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद दे रहे है।मैं अपने कार्यकर्ताओं और जनता की तरफ से आपका हार्दिक स्वागत करता हूं।
2025-08-04
