आज 4 अगस्त

*भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने हर घर तिरंगा अभियान के संयोजक और सह संयोजक बनाए*।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष श्री अनिल दीक्षित ने आज एक अति महत्व पूर्ण बैठक कर के हर घर तिरंगा अभियान जो 15 अगस्त तक चलेगा की विस्तृत कार्य योजना बनाई।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा इस अभियान में कार्यकर्ता घर घर जाकरआम जनमानस को अपने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाएंगे,शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे व लोगो को अपने अपने घरों में राष्टीय ध्वज फहराने व उसके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालने का आग्रह करेंगे ।इसके लिए पार्टी ने कल 5 अगस्त को एक वृहद बैठक बुलाई है जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष,प्रकोष्ठों के जिला संयोजक उपस्थित रहेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी भाजपा कानपुर उत्तर अनुराग शर्मा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला महामंत्री अवधेश सोनकर को संयोजक व युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा व जिला कार्यालय मंत्री रोहित साहू को सहसंयोजक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *