*पाकिस्तान में 14 अगस्त 1947 को हुआ विश्व का सबसे बड़ा नरसंहार – साध्वी निरंजन ज्योति*
कानपुर, 14 अगस्त —
विश्व का सबसे बड़ा नरसंहार 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान में हुआ था, जब लाखों हिंदू, सिख, सिंधी, पंजाबी, बौद्ध आदि धर्मों के लोगों को धर्म के आधार पर चुन-चुनकर निर्ममता से मौत के घाट उतारा गया। उक्त बातें भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद *साध्वी निरंजन* ज्योति ने आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर जिले द्वारा आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बनने के साथ ही वहां धार्मिक अल्पसंख्यकों पर सुनियोजित हमला किया गया, महिलाओं के साथ अत्याचार हुए, और हजारों परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी।
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में यह निर्णय लिया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां विभाजन की पीड़ा और उससे जुड़े बलिदानों को याद रखें।
कार्यक्रम में भाजपा सांसद *रमेश अवस्थी* ने कहा कि विभाजन केवल भूगोल का बंटवारा नहीं था, बल्कि करोड़ों लोगों के सपनों, भावनाओं और जीवन का बंटवारा था। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस दर्दनाक इतिहास को कभी भुलने न दें और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने के लिए एकजुट रहें।
जिला अध्यक्ष *अनिल दीक्षित* ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज का दिन हमें न केवल उन निर्दोष लोगों की याद दिलाता है जो विभाजन के शिकार हुए, बल्कि यह भी सिखाता है कि धार्मिक कट्टरता और वैमनस्य से देश को केवल नुकसान ही पहुंचता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि समाज में भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करें।
संगोष्ठी को भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी *अनूप अवस्थी* ने भी संबोधित करते हुए कहा कि विभाजन के समय जो मानवीय त्रासदी हुई, वह विश्व इतिहास में अद्वितीय है। इसे केवल एक स्मृति दिवस के रूप में नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को जागरूक करने के संकल्प दिवस के रूप में देखना चाहिए।
संगोष्ठी का संचालन भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने किया।
संगोष्ठी से पूर्व संत नगर चौराहे से 14 अगस्त 1947 को मारे गए लाखों हिंदुओं को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मौन जुलूस निकाला गया, जो मरियमपुर चौराहे तक पैदल मार्च करते हुए सम्पन्न हुआ। इस मौन जुलूस में हाथों में तख्तियां और पुष्प लिए कार्यकर्ता शामिल हुए और रास्ते भर शांति एवं श्रद्धा का वातावरण बनाए रखा।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, उमेश निगम, अवधेश सोनकर, जनमेजय सिंह, संतोष शुक्ला अभिनव दीक्षित सीमा एमबीए राजेशभदौरिया रोहित साहू, आनंद मिश्रा रमिंदर सिंह रिंकू, पारस मदान गौरव पांडे प्रमोद विश्वकर्मा,अभिमन्यु सक्सेना, अनुपम मिश्रा ,विनय पटेल,सुनील जायसवाल आकाश शुक्ला प्रशांत त्रिपाठी रंजीता पाठक,सरोज सिंह, किरण तिवारी, ऋचा सक्सेना,अनुप्रिया दोषी,शोभा शुक्ला,सुनीता गौड़,पूनम कंवर,राधा पांडेय,देवनाथ मिश्रा,कमल तिवारी राघवेंद्र दुबे रवि विवेक पांडेय,नितिन तिवारी,नवाब सिंह, कमल तिवारी मंडल अध्यक्ष अजय राय,योगेश पांडे, जनक सिंह,राजेश जोशी,रामजी शुक्ला,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
