स्वतन्त्रता दिवस पर सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन द्वारा किए गए देश भर में आयोजन,कौमी यकजहती का पैगाम दिया।
कानपुर। भारत के सूफियों के अग्रणी संगठन सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन द्वारा लगातार राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के लिए काम किया जा रहा है,हिंदू मुस्लिम एकता के साथ भारत को मजबूत बनाने का संकल्प लेकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी के नेतृत्व में अखिल भारतीय स्तर पर सूफीवादी विचारधारा और परंपरा को लेकर अभियान चलाया जा रहा है,इसी क्रम में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन द्वारा स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर देशभर में सैकड़ों स्थानों पर आयोजन कर कौमी यकजहती का पैगाम दिया गया,इस संबंध में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी ने बयान जारी करते हुए कहा कि, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन ने राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के अभियान को मजबूत बनाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में सैंकड़ों कार्यक्रम आयोजित किए, उन्होंने कहा कि खानकाहों,स्कूलों और मदरसों में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा कौमी यकजहती का पैगाम दिया गया,खास तौर से बच्चों में देशप्रेम की भावना को मजबूत बनाने के लिए आयोजन हुए, उन्होंने कहा कि बिहार में खानकाह मनेर शरीफ में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक सूफ़ी सय्यद शाह मोहम्मद तारिक इनायत उल्लाह फिरदौसी,बिहार शरीफ में प्रदेश अध्यक्ष सूफ़ी मोहम्मद महताब आलम चिश्ती निजामी,झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष सूफ़ी अलाउद्दीन हसन बुरहानी, सूफी शहाबुद्दीन हसन नबी हसनी,यूपी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूफ़ी शाह सय्यद जियारत अली हक्कानी मलंग द्वारा कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी में राष्ट्रीय संगठन सचिव सूफ़ी कमरुल हसन कादरी,आगरा में राष्ट्रीय सचिव सद्भावना दूत शेख मोहम्मद शफीक बाबा लाल शाह कादरी अशरफी, अयोध्या में प्रदेश उपाध्यक्ष जाहिद खान वारसी बाबा,हरदोई में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शाने आलम अज़ीजी वारसी,बरेली में रुहेलखंड क्षेत्रीय महासचिव सूफ़ी मोहम्मद इमरान सकलैनी, फिरोजाबाद में प्रदेश उपाध्यक्ष सूफ़ी शमशुद्दीन पप्पन मियां, ज़िला अध्यक्ष सूफ़ी शाह मोहम्मद फैसल मियां, महाराष्ट्र में राष्ट्रीय प्रवक्ता सूफ़ी मोहम्मद उबैद अंसारी, राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष सूफ़ी सय्यद आबिद अली चिश्ती फरीदी,तेलंगाना में बोधन शहर अध्यक्ष सूफी शेख रसूल साहब कादरी, उत्तराखण्ड में, उधम सिंह नगर ज़िला अध्यक्ष सूफ़ी फैजुल कमर मदारी, मध्य प्रदेश में फुकरा मण्डल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूफ़ी आमीन बाबा मलंग,जम्मू कश्मीर में प्रदेश अध्यक्ष सद्दत हुसैन डुलवाल सहित देश भर की विभिन्न इकाइयों द्वारा आयोजन किए गए,जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
