जाजमऊ में उर्स पर पेश हुई चादर

2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की प्रार्थना

 

दिनांक 21.08.2025 कानपुर,

 

हजरत मखदूम शाह आला के 767वें सालाना उर्स के अवसर पर जाजमऊ में चादर पेश की गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधायकों, पार्षदों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने शामिल होकर प्रदेश में 2027 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की प्रार्थना की।

 

चादर पेश करने वालों में छावनी विधायक हाजी मोहम्मद हसन रूमी, आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई, सम्राट विकास यादव, जावेद जमील, फारूक निजामी, बब्बू वसीम अहमद शामिल रहे। वहीं पार्षदों में अकील शानू, मेराज अहमद, नफीस अहमद, फखर इकबाल, शाहरुख खलीफा, जीशान अंसारी, आसिफ, मानेश दीक्षित, अभिषेक दीक्षित, सूरज बाजपेई आदि मौजूद रहे।

 

चादर पेशी के बाद मुल्क और शहर में शांति, भाईचारे व तरक्की की प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *