कानपुर २३ अगस्त ।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा का आज कानपुर आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

कानपुर पहुंचने पर डॉ. शर्मा का स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन ने बड़े हर्षोल्लास के साथ किया।

अपने प्रवास के दौरान डॉ. शर्मा कथा वाचक पंडित शिवाकांत, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, तथा कानपुर देहात से ब्लॉक प्रमुख रहे बब्बन शर्मा आदि के आवास पर पहुंचे और उनसे भेंट की।

वहीं श्री शर्मा कानपुर ग्रामीण के युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान के आवास पहुंच विगत दिनों हुए पत्नी के निधन होने पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की ।

डॉ. दिनेश शर्मा के साथ इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद रमेश अवस्थी, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार,रघुनंदन भदौरिया,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख बब्बन शर्मा के आवास किदवई नगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. शर्मा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी देश में झूठ फैला कर अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। राजनीति विरासत में मिल सकती है, परंतु विरासत से राजनीति करने की योग्यता नहीं मिलती।”

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से अपना काम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी की फितरत ही संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने की है। कांग्रेस लोकतंत्र को कमजोर करने और भ्रम फैलाने का काम कर रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी देशहित और जनहित को सर्वोपरि मानकर आगे बढ़ रही है।

डॉ. शर्मा ने जनता से आह्वान किया कि वे भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास बनाए रखें। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह दल है जो राष्ट्र की सुरक्षा, विकास और जनता के सम्मान की गारंटी देता है।

युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा विक्रम पंडित प्रमोद विश्वकर्मा शशांक मिश्रा अंकित शर्मा आदि ने स्वागत किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *