**मीडिया अपडेट**
द्वितीय अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन पुलिस कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता वर्ष 2025 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए।
👉 **कबड्डी प्रतियोगिता** में पहला सेमीफाइनल जनपद कानपुर नगर व जनपद जालौन के मध्य खेला गया, जिसमें कानपुर नगर की टीम ने 45 अंकों से विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
👉 **खो-खो प्रतियोगिता** में पहला मैच जनपद इटावा व जनपद कानपुर देहात के बीच खेला गया, जिसमें इटावा की टीम विजयी रही। दूसरा मैच कानपुर नगर व जालौन के बीच हुआ, जिसमें कानपुर नगर ने जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला कानपुर नगर व इटावा के बीच खेला गया, जिसमें कानपुर नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
👉 **जिम्नास्टिक प्रतियोगिता** में जनपद कानपुर नगर, इटावा, फतेहगढ़ व जालौन के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें इटावा के हिमांशू यादव ने गोल्ड मेडल, जालौन के दिव्यांशु भंडारी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। महिला वर्ग में कानपुर नगर की प्रियंका छोकर ने गोल्ड मेडल तथा सपना द्विवेदी ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
प्रतियोगिता का **समापन कल दिनांक 24.08.2025** को मुख्य अतिथि/उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में कबड्डी फाइनल (कानपुर नगर बनाम इटावा) के साथ किया जाएगा।
