कानपुर ब्रेकिंग
गंगा बैराज पर विसर्जन के दौरान छेड़छाड़ और मारपीट, कई युवक घायल।
कानपुर के थाना नवाबगंज क्षेत्र स्थित गंगा बैराज पर विसर्जन के दौरान बड़ा बवाल हो गया। कुछ दबंग लड़कों ने विसर्जन करने आई लड़कियों से की छेड़छाड़, विरोध करने पर उनके साथ आए युवकों पर किया जानलेवा हमला।
हंगामे के दौरान कई युवकों के सिर फट गए और कुछ को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार एक आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया है, जबकि एक को अब भी हिरासत में रखा गया है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इन दबंग आरोपियों पर क्या कड़ी कार्रवाई करती है, या मामला दबा दिया जाएगा।
