किशोरी को भगा कर ले गए आरोपी सहित पिता को पुलिस ने भेजा जेल

 

रावतपुर में दो माह से किशोरी गायब हो गई थी। मोहल्ले के ही एक युवक और उसके पिता पर शक जाहिर कर परिजनों ने रावतपुर पुलिस से लिखित शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के लिए कई जिलों की खाक छानी। लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। आखिर में बीते मंगलवार को दबिश में गए एसआई विवेक त्यागी, विकास यादव और उनकी टीम को सफलता हाथ लगी। शहर में ही पुलिस ने मूलरूप से थाना मंगलपुर वर्तमान पता मसवानपुर निवासी विशेष कुमार उसके पिता पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं मेडिकल करा कर किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *