कल्याणपुर में कब्जा करने पहुंची आवास विकास की टीम

 

हंगामा कर जेसीबी के आगे लेटा बुजुर्ग,

 

कल्याणपुर के आंबेडकर पुरम आवास विकास तीन के एक प्लॉट पर अपना कब्जा लेने पहुंची आवास विकास परिषद को विरोध और हंगामे के बाद खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।प्लाट पर बुलडोजर चलता देख बुजुर्ग उसमें नीचे लेट गया। परिजन और क्षेत्रीय लोगों ने परिषद की इस कार्यवाही से नाराज होकर जमकर बवाल काटा।परिजनों का कहना है कि के यह प्लाट उनकी पुस्तैनी संपत्ति है जिसका मुकद्दमा हाईकोर्ट में चल रहा है लेकिन आवास विकास परिषद अपनी मनमानी कर प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा हेल

 

बुधवार को आवास विकास परिषद के अधिकारी अपनी टीम और कल्याणपुर की भारी पुलिस फोर्स के आंबेडकर पुरम आवास एक प्लाट पर कब्जा करने पहुंची। जहां लोगो ने इसकेजमीन पर कब्जे के विरोध में परिजन हंगामा करने लगे।हंगामा कर रहे लोगों। को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया।

जिसके बाद जमीन का मालिक बताने वाले सूरज प्रसाद शुक्ला ने कोर्ट में मुकदमा चलने की बात बताई। लेकिन अधिकारियों के न सुनने के बाद इस बुजुर्ग सूरज प्रसाद जेसीबी के आगे लेट गए।काफी देर हंगामे के बाद आवास विकास टीम बिना कब्जा लिए वापस लौट गई।

जमीन मालिक बताने वाले सूरज प्रसाद शुक्ला ने बताया कि करीब 3 बीघे 11 बिस्वा उनके परिवार की पैतृक जमीन है जिस पर उनका कब्जा है।आवास विकास आने के बाद उनकी आवास विकास ने एक्वायर कर ली जिसके खिलाफ वह न्यायालय चले गए। और परिषद के खिलाफ बाद दाखिल किया जो इस समय में हाईकोर्ट में विचाराधीन है। मुकद्दमा विचाराधीन होने के बाद भी लगातार आवास विकास उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है मुकदमा चलने के दौरान परिषद ने यह जमीन पेट्रोलियम विभाग को करोड़ों रुपए में बेंच दी है।जबकि उनका मुआवजा 7 रुपए वर्ग गज के हिसाब से बना रहे हैं जबकि डीएम ने उनका मुआवजा नए एक्ट के तहत देने की बात कही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *