जाजमऊ में छापेमारी में अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़, कई घरेलू सिलेंडर बरामद,डीएसओ बोले-चलता रहेगा अभियान
अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम करने वालों पर आपूर्ति विभाग ने अभियान चलाया है। पूति निरीक्षक की टीम ने पुलिस बल के साथ जाजमऊ स्थित छबीलेपुरवा के एक मकान पर छापा मारा।
यहां काफी संख्या में घरेलू सिलेंडर और छोट सिलेंडर मिले। साथ में गैस रिफिलिंग करने वाले उपकरण बरामद किया गए।
जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) राकेश कुमार ने बताया कि गैर रिफिलिंग की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। यहां घरेलू सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण एवं गैस रिफिलिंग किया जाना मिला है। संबंधित पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अवैध गैस रिफिलिंग को लेकर लगातार अभियान चलेगा।भरी आबादी में घरेलू सिलेंडर से छोटे सिलेंडर भरे जाने का कारोबार पूरे शहर में चल रहा है। आपूर्ति विभाग की ओर से इस संबंध में लगातार कार्रवाई की जा रही। सूचना पर कृष्णा नगर पूर्ति निरीक्षक प्रदीप कुमार ने टीम और पुलिस बल के साथ जाजमऊ के छबीलेपुरवा स्थित एक मकान पर छापा मारा। यहां घरेलू सिलेण्डर से छोट सिलेण्डरों में गैस भरने का काम किया जाता मिला। बताया गया कि यह काम मोहम्मद शीबू करता है। जाँच टीम को मौके पर पांच घरेलू सिलेण्डर ;एचपी खाली तथा दो घरेलू सिलेण्डर, एचपी भरे हुए गैस तौलने का तराजू तथा गैस भरने वाला पाइप मिली।घरेलू गैस सिलेंडर की काला बाजारी कर 2 से लेकर 5 किलो तक के छोटे-छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर उसे बेचा जाता है। दुकानदार गैस को 80 से 95 रुपए प्रति किलो की दर से बेचते हैं। यह अवैध धंधा घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अधिक चल रहा है। घरेलू सिलेंडरों से एक पाइपनुमा उपकरण की मदद से छोटे सिलेंडरों में गैस भरी जाती है। इससे कभी भी सिलेंडर के फटने या उसमें आग लगने का खतरा बना रहता है।
