। *जापानी प्रतिनिधि मंडल ने कृषि विज्ञान केंद्र दलीपनगर का किया दौरा*

चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर, कानपुर देहात में एक मॉडल फार्म परियोजना संचालित होनी है। इसको लेकर शनिवार को कृषि वन एवं मत्स्य मंत्रालय, जापान के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्र का दौरा किया।भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार तथा कृषि वन एवं मत्स्य मंत्रालय, जापान के बीच हुए समझौता हस्ताक्षर के क्रम में केवीके का दौरा किया गया। जापान सरकार द्वारा भारत में भी उन्नत कृषि उपकरणों के साथ जापानी विधि से कृषि की जाएगी साथ ही कृषकों को कृषि में मशीनी करण को बढ़ावा देने के साथ ही उन्नत कृषि के गुर सिखाए जाएंगे, जिससे लागत में कमी के साथ अधिक लाभ व उत्पादन में वृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा।परियोजनाओं को संचालित करने के लिए 15 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधि मंडल ने कृषि विज्ञान केंद्र, दलीप नगर में परियोजना के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया।

इसके साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र पर स्थिति मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, विभिन्न प्रकार की इकाइयों तथा क्रॉप कैफेटेरिया का अवलोकन किया। जापानी प्रतिनिधि मंडल ने केंद्र व विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्र पर धान की फसल देखकर खुशी जाहिर करते हुए। धान बोने की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी जाना। इस अवसर पर केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार सहित समस्त वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *