दिनांक 11/12.09.2025 की रात्रि में तेजाब मिल कैंपस थाना क्षेत्र रायपुरवां में दो पक्षों के मध्य गाली-गलौज की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त प्रकरण में एक पक्ष की तहरीर पर मु0अ0सं0- 105/25 बनाम कृष्णा शुक्ला, सुशांत शुक्ला, विशाल शुक्ला, श्रीमती गुप्ता व अमन गुप्ता के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त श्रीमती गुप्ता द्वारा दूसरे पक्ष के विरुद्ध छेड़खानी की तहरीर प्रस्तुत की गई, जिसके आधार पर एफआईआर पंजीकृत की जा रही है। दिनांक 13.09.2025 की सायं महिला द्वारा स्वयं को (ऑलआउट पीकर) चोट पहुँचाने का प्रयास किया गया, जिस पर उन्हें उपचार हेतु हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में उनकी हालत सामान्य है। महिला द्वारा लगाए गए छेड़खानी के आरोपों के संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *