
आज 20 सितंबर
*सेवा पखवाड़ा अभियान के हो चुके कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक।*
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर अभी तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की और 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की इसके लिए उन्होंने आगामी कार्यक्रमों पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती,वोकल फॉर लोकल ,स्वदेशी मेला/प्रदर्शनी,विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता ,नमो वन पार्क,गांधी जयंती , सांसद खेल कूद प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों के संयोजकों और सह संयोजकों से चर्चा की।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया सांसद खेल कूद प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन 20 सितंबर तक चलेगा ।जिसके लिए एक क्यूं आर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता अभी तक 15 हजार लोगों ने सांसद खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।ये प्रतियोगिताएं 21 सितंबर से लेकर 25 दिसंबर श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती तक चलेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर,संतोष शुक्ला,आकाश शुक्ला,प्रमोद विश्वकर्मा,विनय पटेल,सीमा एमबीए जन्मेजय सिंह,सतेंद्र नाथ पांडेय,पारस मदान,ऋचा सक्सेना,रोहित साहू, अनुप्रिया दोषी,नवाब सिंह,अमित बॉथम,विधि राजपाल,पूनम कंवर,रामकुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
