कानपुर।

आज कानपुर के सांसद श्री रमेश अवस्थी ने कैंट क्षेत्र स्थित नव निर्मित जयपुरिया ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

सेतु निर्माण निगम के अधिशाषी अभियंता श्री सुमन ने सांसद जी को बताया कि पुल के अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष बचे कार्यों को आने वाले 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि यह सेतु आगामी दीपावली से पूर्व आम जनमानस के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान सांसद श्री रमेश अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को समयबद्ध ढंग से निपटाया जाए ताकि जनता को शीघ्र ही इस पुल का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कानपुर नगर सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। जयपुरिया ओवरब्रिज का निर्माण इसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

इस निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी कैंट मंडल अध्यक्ष श्री सुमित तिवारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *