आज दिनांक 24.09.2025 को मा0 महापौर जी द्वारा विधायक नीलिमा कटियार जी एवं पार्षद राज किशोर यादव, धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, कुन्ती निषाद के साथ मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट योजना सीएम-ग्रिड के अन्तर्गत रूपया 44 करोड़ 58 लाख 58 हजार की लागत से गुरूदेव सिनेमा चौराहा से चिड़िया घर तक दो किलोमीटर 75 मीटर सड़क के समेकित विकास एवं उन्नयन कार्य भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता ‘सिविल’ सैय्यद फरीद अख्तर जैदी, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-6 आर0के0 सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
उक्त के निम्नवत कार्य कराये जायेंगे:-
1. उत्कृष्ट सड़क अवसंरचना –
बेहतर यात्रा अनुभव- ग्रेन्युलर सब-बेस वेट मिक्स मैकाडम और टिकाऊ व्हाइट टॉपिंग
सड़क में सुधार – उन्नत रोड मार्किग और रिफ्लेक्टिव पैवमेंट
2. पैदल यात्रियों के अनुकूल मार्ग-
सुरक्षित पहुंच -दृष्टिबाधित के लिये टैक्टाइल टाइल्स
सौन्दर्यवर्धन- आधुनिक पेवर ब्लॉक्स
3. हरित और सतत वातावरण
दृश्य सौंदर्य- हरित डिवाइडर और बागवानी
पर्यावरणीय लचीलापन- पौधारोपण
4. मजबूत उपयोगिता और जल निकासी प्रणाली-
बाढ़ से सुरक्षा- आरसीसी पाइप और चैम्बर से युक्त अत्याधुनिक स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रणाली
भविष्य के लिए तैयार- यूटिलिटी डक्ट और ओवरहेड विद्युत लाइनों का सुव्यवस्थित स्थानान्तरण
5. आधुनिक सार्वजनिक स्थान
प्रकाशमान और सुरक्षित सड़के- ऊर्जा कुशल एलईडी स्ट्रीट लाइट और हाई-मास्ट लाइट्स
6. सामुदायिक सुविधाएं –
सार्वजनिक बेंच और अन्य स्ट्रीट फर्नीचर
