बच्चों की छुट्टी की समय स्कूल में घुसा संदिग्ध व्यक्ति स्कूल के कर्मचारियों ने पकड़ा किया पुलिस के हवाले

फजलगंज थाना अंतर्गत शास्त्री नगर में जान निकेतन पब्लिक स्कूल में बच्चों की छुट्‌टी के समय एक अन्जान व्यक्ति ने सबकी नजर बचाकर स्कूल परिसर में प्रवेश कर गया जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया स्कूल में घुसा व्यक्ति किसी वारदात को करने की फिराक में था लेकिन स्कूल के स्टॉफ की नजर पड़ते ही उसे पकड़ लिया गया इसके बाद 112 में सूचना दी देकर पुलिस बुलायी गयी । पुलिस द्वारा पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कैसे पर उपरोक्त व्यक्ति ने बताया कि वह बच्चा चोरी करने के मकसद से आया था इसके बाद उस व्यक्ति को पुलिस द्वारा चौकी ले जाया गया है। जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है स्कूल प्रबंधन ने पुलिस से
स्कूल के बच्चो की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *