*मिशन शक्ति 5.0 अभियान* के तहत दिनांक 04.10.2025 को, आवेदिका श्रीमती अमित सोनकर पत्नी श्री प्रीतु सोनकर निवासी जयप्रकाश नगर, कानपुर नगर द्वारा सूचना दी गई कि उनके पति प्रीतु सोनकर द्वारा घरेलू विवाद के चलते मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया था, जिसके पश्चात वे लगभग छह माह से अपने मायके में रह रही हैं।
उक्त सूचना पर श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना काकादेव श्री राजेश कुमार शर्मा के निर्देशन में, परिवार परामर्श समिति प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकरन वर्मा, काउंसलर श्रीमती शगुन खट्टर एवं श्रीमती कंचन सिंह द्वारा परिवार परामर्श समिति, थाना काकादेव, कानपुर नगर में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई।
काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को यह समझाया गया कि आपसी विवाद एवं झगड़े से पारिवारिक विकास बाधित होता है तथा जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। समझाने-बुझाने के पश्चात दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न करने की शपथ लेते हुए पुनः साथ रहने हेतु सहमति व्यक्त की।
यह थाना काकादेव का माह अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में 05 दिनों के भीतर 12वां पति-पत्नी विवाद समझौता है।
