
दिनांक 4 अक्टूबर 2025
*समाजवादी पार्टी की स्थापना दिवस पर सपा कानपुर महानगर की मासिक बैठक*
*वर्तमान केंद्र सरकार ने जीएसटी घटाने के नाम पर देश की जनता के साथ छलावा किया*
*सरकार की दमनकारी नीतियों एवं बढती महंगाई एवं भ्रष्टाचार ने जनता का सुख चैन छीना*
*नगर में जल भराव टूटी सड़के गंदगी से जनता परेशान*
*देश वा प्रदेश से रोजगार व व्यवसाय लगभग समाप्त*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर शनिवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के पदाधिकारियों कार्य समिति के सदस्यों विधायकों पूर्व विधायकों विधानसभा अध्यक्षो फ्रंटल तथा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों सपा के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों फ्रंटल के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों तथा पीडीए मिशन की मासिक बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में दोपहर 2:00 बजे आरंभ हुई
बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि 4 अक्टूबर 1992 को समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व रक्षा मंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी द्वारा समाजवादी पार्टी की स्थापना की गई थी जिसका इतना बड़ा विस्तार हुआ कि आज समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है इसकी आप सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार ने जीएसटी घटाने के नाम पर जनता के साथ छलावा किया है क्योंकि सरकार ने कच्चे माल पर 18% जीएसटी लागू का जनता के साथ विश्वास घात किया है अब सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है तथा आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता पूरे उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया करके पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि यह सरकार किसान छात्र व्यापारी विरोधी सरकार है इस सरकार में जनता की आवाज को दबाया जा रहा है सरकार की दमनकारी नीतियों तथा बढ़ती महंगाई एवं भ्रष्टाचार से देश की जनता का सुख चैन छीन लिया है आज शिक्षा बहुत महंगी हो गई है गरीबों दलितों के बच्चों को शिक्षा से दूर रखने का षड्यंत्र किया जा रहा है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि कानपुर महानगर में जल भराव गंदगी टूटी सडके रोड जाम आदि समस्या से शहर की जनता परेशान हो गई है बढ़ती गंदगी से शहर में तरह-तरह की जानलेवा बीमारियों ने शहर की जनता को अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया है थोड़ी सी बारिश होने पर पूरा शहर टापू बन जाता है लेकिन नगर निगम व प्रदेश सरकार इस ओर उदासीन बनी हुई है आज देश से रोजगार व व्यवसाय लगभग समाप्त हो गया है पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार व व्यवसाय के लिए सड़कों की खाक छान रहे हैं लेकिन उनको सरकार रोजगार नही दे रही है ना ही कोई व्यवसाय उपलब्ध करा रही है
बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद प्रदेश सचिव के के शुक्ला महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू नंदलाल जयसवाल आनंद शुक्ला सत्यनारायण गहरवार फखरे आलम अंसारी रजत मिश्रा सौरभ सिंह मुमताज मंसूरी मोहम्मद सरिया आकाश यादव अर्पित त्रिवेदी दीपक खोटे शादाब आलम अरमान खान के के मिश्रा सुधांशु मिश्रा विनय गुप्ता शिवकुमार बाल्मिक प्रशांत बाजपेई राजेश कश्यप राजेंद्र जयसवाल अमित चौरसिया मनोज चौरसिया अकील अहमद मुकेश दीक्षित अजय श्रीवास्तव एहसास बाबी इशरत इराकी मोहम्मद नसीम प्रीतम सिंह बक्शी मयंक कुमार अंशु बक्सरिया चंदन कोरी नवीन दीक्षित आर के भारती दिनेश शुक्ला प्रवीण मिश्रा प्रेम कुमार पाल आसिफ सिद्दीकी महेश यादव राजेंद्र सोनकर अरविंद यादव दीपक यादव नीरज गुप्ता जस्वेन्द्र निषाद जावेद इकबाल खान आदि लोग मौजूद रहे।।
